Good News: शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या है आज की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में तीसरे दिन गिरावट आई है। सोने की कीमत में बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आने के साथ-साथ घरेलू ज्वैलर्स की ओर से घटी डिमांड के चलते सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को सोना 50 रुपए नीचे गिर गया और सोने की कीमत 31950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 37800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के आज के भाव की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50 रुपए गिरकर 31950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम 24800 रुपए पर स्थिर हैं।
बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक बाजार में कीमत गिरने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर सोने की डिमांड घटने से कीमतों में गिरावट आई है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए के मज़बूत होने से भी सोना सस्ता हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications