सोने की कीमत में मामूली सुधार, जानिए क्या रहे आज सोना-चांदी के दाम
नई दिल्ली। लगातार जारी गिरावट के बाद आज सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। सोने में मामूली सुधार के बाद आज कीमत 30825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में कल 250 रुपए कि गिरावट हुई थी, जिसके बाद सोना 5 महीने से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। गिरावट के बाद आज सोने की कीमत में थोड़ी सुधार दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों 25 रुपए बढ़कर 30825 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला।घरेलू बाजार में सीमित मांग से सोने की कीमतों में सुधार हुआ। हालांकि चांदी आज भी दवाब में ही देखा गया। आज चांदी की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 39150 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30825 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 30675 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं गिन्नी की कीमत 24700 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications