सोने की कीमत में बढ़ोतरी,चांदी की कीमत हुआ धड़ाम, जानें आज 10 ग्राम सोने की कीमत

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को सोने की कीमत में 70 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सोना 32100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत 455 रुपए फिसलकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

 Gold Rate Up by Rs 70 while Silver price down Rs 455, Know todays Gold rate

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 70 रुपए बढ़कर 32100 रुपए पर पहुंच गई और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,950 रुपए प्रति 10 पर ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में देखें तो लंदन का सोना हाजिर 1.90 डॉलर की तेजी में 1,200.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जानकारों के मुताबिक डॉलर में आई मजबूती की वजह से सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। वहीं घरेलू बाजार पर डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट का असर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+