भारी गिरावट के बाद सोने की कीमत में मामूली सुधार,चांदी हुई सस्ती,जानें क्या रही आज की कीमत?
नई दिल्ली। सोने में लगातार हो रही गिरावट के बाद आज कीमत में मामूली सुधार हुआ है। कमजोर वैश्विक रूख के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते सोने की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 50 रुपए चढ़कर 30,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में गिरावट जारी रही। सोने में जहां 50 रुपए का सुधार हुआ तो चांदी में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 150 रुपए नीचे गिरकर चांदी 38,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में आई तेजी की वजह
बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते सोने में तेजी आई है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोने में तेजी तेजी आई। वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 1206.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 शुद्ध सोने की कीमत 30,485 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30,335 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम सोने की गिन्नी का भाव 24,600 रुपए प्रति यूनिट पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमत
चांदी की बात करें तो 150 रुपए की गिरावट के बाद चांदी 38850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के सिक्कों का भाव 1000 रुपए की गिराकर 73000 रुपए लिवाल और 74000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications