Gold Rate: 11400 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, होली पर सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

Gold Rate before Holi 2021

Recommended Video

    Gold Rate: 11400 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, होली पर सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

    नई दिल्ली। Gold Rate before Holi 2021. सोने की कीमत(Gold Rate) में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोना गुरुवार को फिर से धड़ाम हो गया। होली ( Holi 2021) से पहले सोने की कीमत में मंदी देखने को मिल रही है। गुरुवार 25 मार्च को सोना 0.15 फीसदी गिरकर 44792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आई ये गिरावट के बाद से खरीदारी को उत्साह सोने के प्रति लगातार बढ़ रहा है। अगर आप भी आन वाले वेडिंग सीजन और होली से पहले गोल्ड ज्वैलरी( Gold jewellary) खरीदना चाहते हैं तो सोने के ताजा रेट के बारे में जरूर जान लें।

    सोना फिर से हुआ सस्ता

    सोना फिर से हुआ सस्ता

    गुरुवार को सोने की कीमत (Gold price) में फिर से गिरावट आई। आपको बता दें कि सोने के लिए साल 2021 अब तक कुछ खास नहीं रहा है। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोना के वायदा भाव में 65 रुपए गिर गया। बाजार खुलते ही सोने के वायदा भाव में 32 रुपए की तेजी आई, लेकिन 11 बजे यह 15 रुपये की गिरावट के साथ 44845 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं खबर लिखे जाने तक सोना 0.15 फीसदी गिरकर 44792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 9 रुपए की गिरावट के साथ 45267 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

    सोना अब तक 1670 रुपए गिरा

    सोना अब तक 1670 रुपए गिरा

    साल 2021 में सोने के लिए कुछ खास नहीं रहा। अगर सिर्फ इस महीने की बात करें तो सोना 1670 रुपए तक गिर गया। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का दाम अबतक 1670 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी की कीमत 3892 रुपए प्रति किलो तक गिर चुके हैं। 26 फरवरी को 24 करेट शुद्धता( 24 Carat Gold) का दाम 46570 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो वहीं आज कीमत 44792 के करीब पहुंच गई है।

    आगे कैसा रहेगा सोना का हाल

    आगे कैसा रहेगा सोना का हाल

    सोने की कीमत को लेकर आपने मन में अगर सवाल है कि सोना आन वाले दिनों में और सस्ता होगा या सोने के भाव में तेजी आएगी तो आपको बता दें कि टॉप ग्लोबल वेल्थ मैनेजर क्रेडिट सुइस के मुताबिक अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड में तेजी आन के साथ-साथ डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने को बल मिला है। वहीं कोरोना के बाद इकोनॉमिक ग्रोथ में लौट रही तेजी के कारण निवेशकों का आकर्षण बिटकॉइन और शेयर बाजार की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ रही है।

     24 मई को सोने का हाल

    24 मई को सोने का हाल

    24 मार्च 2021 को सोने की कीमत( Gold Price on 24th March 2021) पर नजर डाले तो सर्राफा बाजार में सोने का भाव 45000 रुपए के करीब पहुंच गया। सोने के वायदा भाव में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। एमसीएकस पर सोना आज 144 रुपए की तेजी के साथ 44790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में जहां मामूली तेजी आई तो वहीं चांदी गिर गया।

     1 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

    1 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

    आपको बता दें कि 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव होने जा रहा ह। सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (Gold monetization scheme) में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वहीं 1 जून से बिना हॉलमार्क के सोना खरीदना और बेचना गैरकानूनी होगी। बीआईएस ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी ज्वैलर्स को रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+