Gold-Silver Rate: चढ़ने के बाद अगले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today. सोने -चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना 9 दिसंबर को एक बार फिर से लुढ़क गया। सोने के दाम में फिर से बड़ी गिरावट आई है। बुधवार को सोने की कीमत गिरकर 49749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 333 रुपए की नरमी आई। आपको बता दें कि मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देकने को मिली थी।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने की कीमत में बुधवार को फिर से गिरावट देखने को मिली। सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों और सरकार की तैयारियों के चलते सोने की कीमत को झटका लगा और दाम लुढ़क गए। सोने के साथ-साथ सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 333 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में नरमी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 9 दिसंबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह है।

आज सोने -चांदी का दाम
आज 24 कैरेॉ शुद्धता वाले सोने की कीमत 49749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत49550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 49583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 63506 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

सोने की कीमत में गिरावट की वजह
दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत भरी खबरें आ रही हैष वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो रहा है। यूके में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में निवेशकों का उत्साह शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। सोने को हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है, लेकिन वैक्सीन आने की खुशखबरी के कारण बाजार में उत्साह भर गया है। शेयर बाजार में तेजी लौट रही है, जिसके चलते निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और निवेश के अन्य विकल्पों पर लगा रहे हैं। जिसके कारण सोने में बिकवाली बड़ी है और सोना सस्ता हो रहा है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमत की बात करें को फरवरी डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 0.6% की गिरावट आई और सोना गिरकर 49815 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.2% गिरकर 64,404 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमत पिछले दो सप्ताह के उच्च स्तर पर स्थिर रहीं है।

42000 रुपए से नीचे लुढ़क सकता है सोना
बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वैक्सीन के टलते शेयर बाजार में उछाल के साथ-सात सोने में बिकवाली बढेगी। सोने से होल्डिंग कम हो रही है , जिसके चलते कीमत में गिरावट आएगी और सोना गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बाजार जानकारों की माने तो फरवरी 2021 तक सोने की कीमत गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं, जबकि चांदी की कीमत 62000 रुपए तक पहुंच सकता है।

8 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमत
सोने की कीमत में मंगलवार को 846 रुपए की बड़ी गिरावट आई। सोना आज खुलते ही गिरने लगा। जबकि चांदी की कीमत में 2244 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49199 रुपए से बढ़कर 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 49845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे अलावा 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37534 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications