Gold rate today: शादियों से सीजन में सस्ती हुई चांदी, सोने की चमक बढ़ी, फटाफट चेक करें आज का गोल्ड रेट
Gold rate today: शादियों से सीजन में सस्ती हुई चांदी, सोने की चमक बढ़ी, फटाफट चेक करें आज का गोल्ड रेट
नई दिल्ली, 16 नवंबर। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति हुई है, लेकिन शादियों के सीजन के शुरुआत के साथ ही सोना चमकने लगा है। सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौट आई है। सोना 50 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने की कीमत में तेजी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इंतजार न करें क्योंकि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और तेजी लौटेगी।

सोना हुआ महंगा
वेडिंग सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना फिर से महंगा होने लगा है। सोने के भाव चढ़ने लगे हैं। सोना एकबार फिर धीरे-धीरे 50000 रुपए के करीब पहुंच गया है। अगर सोने की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर देखें को सोने की कीमत में 0.11 फीसदी की तेजी ई है और चांदी के भाव 0.50 फीसदी गिर गए हैं। सोना जहां 49350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी फिसल कर 66895 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49439 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 42241 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा है। वहीं 20 कैरेट वाले सोने की कीमत 45286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 20 कैरेट वाले सोने की कीमत 37079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 66679 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

7000 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका
सोने की कीमत में भले तेजी लौट रही हो, लेकिन अभी भी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। सोने की कीमत में लगातार तेजी की स्थिति बनी हुई है। सोना भले 50 हजार के करीब पहुंच गया है, लेकिन अभी भी सोना अपने ऑल टाइम हाई रट से 6825 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत ने 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद से सोने की कीमत गिरने लगी, लेकिन अब फिर से सोने की चमक बढ़ने लगी है।

60000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
बाजार जानकारों की मान तो सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है, क्योंकि सोना फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। सोने की कीमत में अब तेजी आने वाली है। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक साल में सोना 60000 रुपए पर पहुंच सकता है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने की कीमत में तेजी बरकरार रहेगी। अगर सोने की कीमत के पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में तेजी आने क बाद वो 2 से 4 साल तक रहती है। इसी तरह का साल 2000 से 2004 में देखने को मिला था,। इसी के आधार पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस साल भी 2022-23 तक सोने की कीमत में चमक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications