Gold Rate Today: नवरात्रि के छठे दिन सोने की कीमत में उछाल, दिल्ली से मुंबई तक कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold Rate Today (27 September 2025): नवरात्रि के छठे दिन यानी शनिवार 27 सितंबर 2025 को सोने के दामों में फिर तेजी देखने को मिली। शुक्रवार की तुलना में सोना करीब 500 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1,10,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी सिर्फ घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित जगह पर पैसा लगाने की प्रवृत्ति के चलते आई है। फिलहाल चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि सोने में हल्की उठापटक बनी रह सकती है।

Gold Rate Today 27 September 2025

🟡 Silver Price In India Today (27 september 2025): चांदी का भाव भी 1,43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस नवरात्रि, निवेशक और सोने के खरीदार दोनों के लिए बाजार में हल्की हलचल बनी हुई है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज के रेट जरूर ध्यान में रखें।

Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)

🔹 दिल्ली में सोने का रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 नोएडा में आज का रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹गाजियाबाद में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 लखनऊ का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 जयपुर में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 पटना में आज का रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 भुवनेश्वर में सोने का रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 मुंबई का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट सोना: 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम

🔹 कोलकाता में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: 1,14,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,05,310 रुपये प्रति 10 ग्राम

भारत में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं

  • वैश्विक आर्थिक अस्थिरता: अमेरिका में ब्याज दरों में कमी की संभावना और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में और आकर्षक बना दिया है।
  • भारी त्योहारी मांग: दशहरा, दीवाली और धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान भारत में सोने और चांदी की मांग में भारी वृद्धि होती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है।
  • चांदी की औद्योगिक उपयोगिता: चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग, विशेषकर सौर पैनलों और इलेक्ट्रिक वाहनों में, इसकी कीमतों को प्रभावित कर रही है।
  • भारतीय रुपया में कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयातित सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हो रही है।
  • केंद्रीय बैंक की खरीदारी: भारत सहित कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी बढ़ाने से इसकी कीमतों में स्थिरता आई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+