Gold Rate: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, देश के 10 बड़े शहरों में आज क्या है 22 कैरेट का भाव?

Gold Rate Today (25 July 2025): सोना-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार 25 जुलाई को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सोना अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ चुका है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹1,01,000 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें लगभग ₹1,000 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹92,600 के पार पहुंच गया है।

देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड एक लाख के करीब है और 22 कैरेट सोना 92 हजार के पार कारोबार कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,01,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड 92,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,09,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 92,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 25 July 2025

Silver Price In India Today (25 July 2025): चांदी की कीमत भी फिसलकर ₹1,17,900 प्रति किलो पर आ गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चांदी 1,17,900 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 25 जुलाई 2025 को सोने के दाम?

  • दिल्ली ₹92,690 (22kt) ₹1,01,110 (24kt)
  • जयपुर ₹92,690 (22kt) ₹1,01,110 (24kt)
  • अहमदाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,080 (24kt)
  • पटना ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • मुंबई ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • हैदराबाद ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • चेन्नई ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • बेंगलुरु ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • कोलकाता ₹92,540 (22kt) ₹1,09,960 (24kt)
  • नोएडा ₹92,690 (22kt) ₹1,01,110 (24kt)
  • गाजियाबाद ₹92,690 (22kt) ₹1,01,110 (24kt)
  • लखनऊ ₹92,690 (22kt) ₹1,01,110 (24kt)

क्या सोना और चांदी में गिरावट की मुख्य वजहें?

सोने की कीमतों में गिरावट की एक अहम वजह अमेरिका, जापान और फिलीपींस के बीच हुआ नया व्यापार समझौता है। इस डील से वैश्विक निवेशकों को यह संकेत मिला है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव घट सकता है। इसके चलते निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे सोना से पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की मांग में हल्की गिरावट आई है और कीमतें नीचे आ गईं।

दूसरी बड़ी वजह है अमेरिका और यूरोप के आगामी आर्थिक आंकड़े और केंद्रीय बैंकों के संभावित ब्याज दर निर्णय। आने वाले दिनों में अमेरिका का बेरोजगारी डेटा और फेडरल रिजर्व की नीति पर नजर रहेगी। यदि संकेत मिलते हैं कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो सोने से निवेश हटाकर अन्य क्षेत्रों में लगाया जा सकता है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी देखा जा रहा है, जहां सोने-चांदी दोनों के दाम फिसले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+