Gold Price: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 8750 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

Gold Price: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 8750 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

नई दिल्ली, जुलाई 8। अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 8750 रुपए तक नीच गिर चुका है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट आई है। आइए आपको आज सर्राफा बाजार में सोने की ताजा कीमत की जानकारी देते हैं।

 सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर सोने के वायदा कीमत पर नजर डाले तो एमसीएक्स पर सोने के भाव में आज यानी 8 जुलाई को 0.03 फीसदी की गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से लुढ़कर 48 हजार से नीचे गिर गया। गुरुवार को सोने की कीमत एमसीएक्स पर 47776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में 0.5 फीसदी की गिरावट आई और चांदी लुढ़कर 69008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 0.44 फीसदी गिरकर 48355 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 8750 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

8750 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

आपको बता दें कि सोने की ताजा कीमत की तुलना जब हम सोने के उच्चतम स्तर से करते हैं तो ये करीब 8750 रुपए सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी। अब एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना गुरुवार को 47770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, यानी सोने की कीमत अपने उच्चतम भाव से करीब 8750 रुपए तक गिर चुकी है।

 सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

सर्राफा बाजार की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की ताजा रेट कुछ इस तरह से हैं।

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47815 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47624 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43799 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • और 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
  • जबकि चांदी की कीमत 68285 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
 देश के महानगरों में सोने की कीमत

देश के महानगरों में सोने की कीमत

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 50850 रुपए प्रति 10 ग्राम

  • मुंबई में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47930 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • कोलकाता में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49900 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
 साल के अंत तक सोना 60000 के पार

साल के अंत तक सोना 60000 के पार

बाजार जानकारों की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में गर आप सोने में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो निवश का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+