Gold Rate Today: 8700 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 60000 रु ने नीचे लुढ़की, जानें गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today: 8700 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 60000 रु ने नीचे लुढ़की, जानें गोल्ड के लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली, 7 जनवरी। सोने की कीमत में इस साल लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में साल 2022 के शुरुआत के साथ ही गिरावट बनी हुई है और अब सोना 8700 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और चांदी 60000 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे गिर चुका है।

सोना फिर से हुआ सस्ता
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में गिरावट आई और वहीं चांदी की कीमत में 0.04 फीसदी की गिरावट आ गई है। वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 47481 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी 0.04 फीसदी फिसल गई। आज चांदी की कीमत 60402 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

8719 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर सोने के ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना 8719 रुपए तक सस्ता हो चुका है। साल 2020 की बात करें तो पिछले साल इस दौरान सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम् पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोना 8719 रुपए तक गिर चुका है। वहीं चांदी 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस रेट से तुलना करें तो चांदी 16 हजार तक सस्ता हो चुका है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने की कीमत
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47567 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 59801 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Gold Price: नहीं संभल पा रहा सोना, फिर से बड़ी गिरावट, 27900 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना












Click it and Unblock the Notifications