Gold Price: नहीं संभल पा रहा सोना, फिर से बड़ी गिरावट, 27900 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
Gold Price: नहीं उठ पा रहा सोना, फिर से बड़ी गिरावट, 27900 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली, 6 जनवरी। सोने की कीमत में साल 2022 में गिरावट का दौर जारी है। साल के शुरुआत के बाद से अब तक सोने की कीमत में गिरावट बनी हुई है। सोने के दाम में गिरावट का दौरा जारी है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत फिर से 48 हजार से नीचे खिसक गया है। सोने के दाम की बात करें तो आप 27900 रुपए में 10 ग्राम सोना घर खरीद कर ले जा सकते हैं। दरअसल 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28 हजार से नीचे गिर गया है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत में गुरुवार को फिर से गिरावट आई। सोना फिर से नीचे गिर गया। सोने के दाम में आज 303 रुपए की गिरावट आई तो वहीं चांदी 1050 रुपए नीचे गिर गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो आज...
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- वहीं 23 कैरेट वाले सोने कीमत 47655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43828 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- चांदी की कीमत 60846 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

साल 2021 में सोने के आयात का टूटा रिकॉर्ड
भारत दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं है। साल 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद भारतीयों ने जमकर सोने की खरीदारी की। इससे पहले साल 2011 भारत ने 53.9 अरब डॉलर का सोना आयात किया था। साल 2011 के बाद अब साल 2021 में सोने का ये रिकॉर्ड टूटा है। साल 2020 में जहां 430 टन सोने का आयात किया, जबकि 2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 1050 टन पर पहुंच गया।

सस्ता हुआ सोना
इसके अलावा साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अगस्त 2020 में सोने की कीमत भारतीय बाजार के ऑल टाइण हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 2021 में सोने की कीमत 47000-48000 रुपए प्रति 10ग्राम के बीच रहा। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली।

देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य
सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

सोना खरीदने का सही मौका
अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में सुधार देखने को मिलेगा। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8000 रुपए सस्ता हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी, ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। निवेशकों को सोने में निवेश की सलाह दी गई है, क्योंकि अगले तीन-चार महीनों में सोने का मूल्य 1880 डॉलर से 1900 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जा सकता है और इस साल के अंत तक सोना 58 से 60 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.












Click it and Unblock the Notifications