Gold Rate Today: सोना धड़ाम, 34692 रुपए पर पहुंचा गोल्ड, जानें क्या है चांदी का हाल
Gold Rate Today: सोना धड़ाम, 34692 रुपए पर पहुंचा गोल्ड, जानें क्या है चांदी का हाल
नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोन की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से दस हजार से अधिक सस्ता हो गया। त्योहारी सीजन के दस्तक देने से ठीक पहले सोने के भाव में ये गिरावट आई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमत 438 रुपए तक गिर गया।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो आज 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 34692 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट की स्थिति बनी हुई है। जहां सेंसेक्स आसमान छू रहा है तो वहीं सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम मूल्य से 10000 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी।

एक नजर सोने के आज की कीमत पर
सोने की आज की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46256 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46071 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पड़ा। वहीं 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 42370 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34692 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा चांदी की कीमत आज 60675 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का भाव
एमसीएक्स पर सोने की कीमत की बात करें तो आज अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.25 फीसदी गिरकर 45940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.29 फीसदी की गिरावट आई। इसकी कीमत आज गिरकर 46044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications