Gold Rate: शरद पूर्णिमा से पहले सोना सस्ता हुआ या महंगा? 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Rate Today (6 Oct 2025): शरद पूर्णिमा से पहले सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई है। राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट में मामूली कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के बढ़ने से सोने के दाम पर दबाव बना हुआ है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,19,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 6 Oct 2025

🟡 Silver Price In India Today (6 Oct 2025): सोने की तरह चांदी में भी गिरावट आई है। आज (6 अक्टूबर) चांदी का भाव घटकर ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सितंबर महीने में चांदी के दाम 19.4% तक बढ़े थे, जबकि सोना इस अवधि में करीब 13% चढ़ा था।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के सोने के रेट (6 अक्टूबर 2025)

🔸 दिल्ली (Delhi)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम

🔸 मुंबई (Mumbai)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम

🔸 चेन्नई (Chennai)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम

🔸 कोलकाता (Kolkata)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम

🔸 जयपुर (Jaipur)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम

🔸 लखनऊ (Lucknow)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम

🔸 चंडीगढ़ (Chandigarh)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,540 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,590 प्रति 10 ग्राम

🔸 अहमदाबाद (Ahmedabad)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,440 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,490 प्रति 10 ग्राम

🔸 भोपाल (Bhopal)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,440 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,490 प्रति 10 ग्राम

🔸 हैदराबाद (Hyderabad)

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,19,390 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम

🔸 क्यों घट-बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने-चांदी के दामों में रोजाना बदलाव कई वैश्विक और घरेलू कारणों पर निर्भर करता है। डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमत, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सेफ-हेवन डिमांड जैसे कारक इन मेटल्स को प्रभावित करते हैं।

डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से विदेशी निवेशक सोने से दूरी बनाते हैं। फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति में बदलाव से गोल्ड और सिल्वर की मांग पर असर पड़ता है। त्योहारी सीजन में भारत में ज्वेलरी डिमांड बढ़ने से कुछ हद तक कीमतें संभल जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+