Gold Rate: सोना लगातार हो रहा है सस्ता, चांदी भी लुढ़की—आपके शहर में क्या गोल्ड का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 6 November: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी है। 6 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं चांदी की कीमत भी नीचे खिसक गई है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों को राहत मिली है।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम हो गया। देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,340/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,21,470/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (6 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,520/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,390/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,21,520/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,390/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (6 November 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है। 6 नवंबर को चांदी का भाव ₹1,50,400 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं इंदौर के सराफा बाजार में 5 नवंबर को चांदी ₹500 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹1,48,500 के स्तर पर पहुंच गई।
भारत में सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, इंपोर्ट ड्यूटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति का संतुलन प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भारत बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना सोने और चांदी के दाम तय करता है, जो देशभर के ज्वेलर्स के लिए मानक दर के रूप में काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications