Gold Rate:अक्टूबर के पहले हफ्ते में लगभग 4 हजार रुपये महंगा हुआ सोना! जानिए 10 बड़े शहरों के लेटेस्ट गोल्ड रेट
Gold Rate Today (5 Oct 2025): भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते गोल्ड मार्केट ने जबरदस्त तेजी पकड़ी है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोना लगभग 4 हजार रुपये यानी ₹3920 तक चढ़ गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹3600 महंगा हुआ है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,19,550 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,19,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम है।

त्योहारों के इस मौसम में सोने-चांदी दोनों में तेजी जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डॉलर कमजोर रहता है और फेस्टिव डिमांड बढ़ती है, तो आने वाले हफ्तों में भी कीमती धातुओं के दाम ऊपर बने रह सकते हैं।
🟡 Silver Price In India Today (5 Oct 2025): चांदी ने तो सोने से भी तेज रफ्तार पकड़ी, एक हफ्ते में 6000 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाई। निवेशकों के लिए ये हफ्ता काफी फायदेमंद साबित हुआ है। 5 अक्टूबर को चांदी का रेट ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। बीते महीने यानी सितंबर में चांदी का भाव 19.4% बढ़ा, जबकि सोना सिर्फ 13% ऊपर गया। इसकी वजह है इंडस्ट्रियल डिमांड-क्योंकि कुल मांग में 60-70% हिस्सा औद्योगिक उपयोग से आता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल सेक्टर शामिल हैं।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के सोने के रेट (5 अक्टूबर 2025)
🔹 दिल्ली (Delhi)
24 कैरेट: ₹1,19,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम
🔹 मुंबई (Mumbai)
24 कैरेट: ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 चेन्नई (Chennai)
24 कैरेट: ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 कोलकाता (Kolkata)
24 कैरेट: ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 जयपुर (Jaipur)
24 कैरेट: ₹1,19,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम
🔹 लखनऊ (Lucknow)
24 कैरेट: ₹1,19,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़ (Chandigarh)
24 कैरेट: ₹1,19,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,600 प्रति 10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद (Ahmedabad)
24 कैरेट: ₹1,19,450 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,500 प्रति 10 ग्राम
🔹 भोपाल (Bhopal)
24 कैरेट: ₹1,19,450 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,09,500 प्रति 10 ग्राम
🔹 हैदराबाद (Hyderabad)
24 कैरेट: ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔸 सोने की बढ़त के पीछे क्या हैं कारण?
फेस्टिव डिमांड, घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी और डॉलर की गिरावट ने सोने को नई ऊंचाई दी है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद और अमेरिकी सरकार के शटडाउन का असर भी ग्लोबल मार्केट पर दिखा। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश का साधन मानकर खरीदारी बढ़ा दी। हालांकि, अब मुनाफावसूली और डॉलर रिकवरी के चलते सोने की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है।
🔸 भारत में सोने और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना तय करती है। ये रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार (खासतौर पर लंदन बुलियन मार्केट) के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, स्थानीय टैक्स और मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं। चूंकि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, इसलिए डॉलर की कीमत में हलचल का सीधा असर सोने और चांदी के घरेलू रेट पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications