Gold Today: आज सोना खरीदने जा रहे हैं? पहले अपने शहर का नया भाव देख लें, रेट में बड़ा बदलाव
Gold Rate Today 24 November: सोने के बाजार में सप्ताह की शुरुआत के साथ ही नरमी देखने को मिली है। सोमवार (24 नवंबर) सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई समेत देश के ज्यादातर बड़े शहरों में रेट कम हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,25,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
भारत की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट का भाव यहां 1,15,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,340 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,830 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में सोने ने मजबूती भी दिखाई है। 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में 760 रुपये तक चढ़ गया है और 22 कैरेट गोल्ड भी 700 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू कीमतों पर भी असर डालता है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (24 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,980 | 22 कैरेट - ₹1,15,490
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,830 | 22 कैरेट - ₹1,15,340
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,010 | 22 कैरेट - ₹1,13,680
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,830 | 22 कैरेट - ₹1,15,340
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,830 | 22 कैरेट - ₹1,15,340
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,830 | 22 कैरेट - ₹1,15,340
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,980 | 22 कैरेट - ₹1,15,490
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,24,010 | 22 कैरेट - ₹1,13,680
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,980 | 22 कैरेट - ₹1,15,490
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,980 | 22 कैरेट - ₹1,15,490
🟡 Silver Price In India Today (24 November 2025): सोने की तरह ही सोमवार को चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। वर्तमान में चांदी 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। पिछले एक सप्ताह में चांदी लगभग 5,000 रुपये सस्ती हुई है। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी का वायदा भाव 49.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
🟡भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने का रेट सिर्फ घरेलू मांग और सप्लाई के आधार पर तय नहीं होता, बल्कि इसमें कई वैश्विक और स्थानीय फैक्टर्स का योगदान होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतें, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियां और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।
देश के भीतर इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, ज्वैलर्स का मार्जिन और स्थानीय मांग भी अंतिम खुदरा कीमतें तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत अधिकांश सोना आयात करता है, इसलिए डॉलर में हलचल और ग्लोबल मार्केट में किसी भी तरह की उथल-पुथल सीधे घरेलू सोने के रेट पर असर डालती है।












Click it and Unblock the Notifications