Gold Rate: धनतेरस से पहले सोना खरीदना मुश्किल, 1.28 लाख के हुआ पार, देश के 10 बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट
Gold Rate Today (15 October 2025): देशभर में सोने के दाम एक बार फिर नए शिखर पर पहुंच गए हैं। बुधवार, 15 अक्टूबर को गोल्ड की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के लगभग हर बड़े शहर में 24 कैरेट सोने का रेट 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा चुका है। इस तेजी के पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों फैक्टर जिम्मेदार हैं। भारत में सोना अपने रिकॉर्ड के ऊपर चल रहा है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज बढ़कर ₹1,28,510 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,17,810 प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,17,660 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,28,360 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (15 Oct 2025): सोने के साथ-साथ चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया है। 15 अक्टूबर को चांदी का रिटेल रेट बढ़कर 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर सप्लाई में कमी और प्रीमियम में तेजी ने कीमतों को ऊपर खींचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर फ्यूचर 52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। सितंबर महीने में चांदी के दाम में 19.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (15 अक्टूबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,28,510/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,810/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,28,360/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,660/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,28,410/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,710/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,28,360/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,660/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,28,360/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,660/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,28,360/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,660/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,28,510/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,810/10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,28,410/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,710/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,28,510/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,810/10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,28,510/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,17,810/10 ग्राम
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक और बढ़ने के आसार हैं। निवेशक और ज्वैलरी खरीदार दोनों के लिए यह वक्त बेहद अहम हैक्योंकि अगर ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी रही, तो गोल्ड प्राइस में एक और उछाल देखने को मिल सकता है।
क्यों महंगा हो रहा है सोना?
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ देश में गोल्ड की डिमांड लगातार बढ़ रही है। शादी-ब्याह का मौसम करीब आने से ज्वैलरी शॉप्स पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके अलावा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेश में भी इजाफा हुआ है, जिससे गोल्ड मार्केट को मजबूती मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में उछाल के संकेत मिल रहे हैं।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव, अमेरिकी सरकार के शटडाउन की आशंका, और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में संभावित कटौती जैसे कारणों से निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। साथ ही, कई देशों के सेंट्रल बैंक लगातार गोल्ड की खरीदारी बढ़ा रहे हैं, जिससे कीमतों को और बल मिला है।












Click it and Unblock the Notifications