Gold Silver Price Crash: OMG ये क्या हुआ! चांदी अचानक 85,000 सस्ती, सोना भी औंधे मुंह गिरा, जल्दी खरीद लें
Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी, जिनकी कीमतें बीते कुछ हफ्तों से हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही थीं, शुक्रवार को अचानक धड़ाम हो गईं। जिस चांदी ने कुछ ही समय में 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया था, वही 24 घंटे में करीब 85 हजार रुपये टूट गई। सोने की चमक भी फीकी पड़ गई और रिकॉर्ड हाई से बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इस अचानक क्रैश ने निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक को चौंका दिया है।
24 घंटे में क्या-क्या बदल गया? (Silver Price Today)
शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे MCX पर मार्च वायदा के लिए चांदी की कीमत गिरकर करीब 3,35,001 रुपये प्रति किलो पर आ गई। जबकि एक दिन पहले गुरुवार शाम को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी थी। यानी महज 24 घंटे में सिल्वर प्राइस में करीब 85 हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Gold Price Fall: सोने की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। गुरुवार 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। लेकिन शुक्रवार को इसमें जोरदार बिकवाली देखने को मिली और भाव टूटकर करीब 1,67,406 रुपये पर आ गए। यानी एक ही दिन में सोना करीब 25,500 रुपये सस्ता हो गया।
29 जनवरी को ही बना था रिकॉर्ड, आज भारी गिरावट
गुरुवार (29 जनवरी ) को वायदा बाजार में सोना-चांदी दोनों ने इतिहास रच दिया था। चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया और वहां से भी तेज उछाल के साथ 4.20 लाख तक पहुंच गई। वहीं सोना भी एक ही दिन में 16 हजार रुपये चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। लेकिन इस तेज रफ्तार के बाद जो गिरावट आई, उसने बाजार की तस्वीर ही बदल दी।
अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? (Gold Silver News India)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह गिरावट मुनाफावसूली का नतीजा है। सोना और चांदी कई दिनों से लगातार चढ़ रहे थे और निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हो चुका था। ऐसे में जैसे ही कीमतें शिखर पर पहुंचीं, निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया।
इसके अलावा, जैसे ही बिकवाली बढ़ी, वैसे ही शॉर्ट सेलर्स बाजार में सक्रिय हो गए। खासकर चांदी में शॉर्ट सेलिंग तेज हुई, जिससे कीमतें और तेजी से फिसल गईं।
ग्लोबल फैक्टर ने भी डाला असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। डॉलर में मजबूती और वैश्विक तनाव में कुछ कमी आने से सोना-चांदी की सेफ हेवन डिमांड कमजोर हुई। अमेरिकी राजनीति से जुड़ी बयानबाजी और फेडरल रिजर्व से जुड़े संकेतों ने भी बाजार की धारणा बदली, जिसका असर सीधे MCX पर दिखा।
ETF निवेशकों को भी झटका
सोना-चांदी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट का असर ETF पर भी पड़ा। शेयर बाजार बंद होने तक कई सिल्वर और गोल्ड ETF 20 फीसदी तक टूट गए। ICICI Silver ETF करीब 20 फीसदी गिरा, Nippon India Silver ETF और Tata Silver ETF में भी दो अंकों की गिरावट देखने को मिली। गोल्ड ETF भी इससे अछूते नहीं रहे।
अब सवाल बड़ा है, क्या खरीदारी का सही समय है?
कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद कई लोग इसे खरीदारी का मौका मान रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जल्दबाजी न करें। बाजार अभी काफी उतार-चढ़ाव भरा है, इसलिए निवेश से पहले अपने लक्ष्य और जोखिम को जरूर समझें।
(Note: सोना और चांदी खरीदने से पहले बाजार में भाव जरूर पता कर लें और एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ये खबर बस जानकारी के लिए बनाई गई है।)












Click it and Unblock the Notifications