Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, चांदी भी चमकी, कीमत में आया बड़ा बदलाव, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रहा था, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से सोने में चमक लौट आई। सोने की कीमत में 28 मई को बड़ा बदलाव हुआ है। सोने -चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव आया और आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमत में चमक लौट आई। गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमत ऊपर चढ़ी और पीली धातु की कीमत में तेजी आई।

सोना हुआ महंगा
गुरुवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई और सोना 468 रुपए महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 46758 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 466 रुपए बढ़कर 46571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव आड उछलकर 42830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत लौटी
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। आज चांदी का भाव 735 रुपए बढ़कर 47735 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को इसकी कीमत 47000 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अगर आज के भाव को बुधवार के भाव से तुलना करें तो बुधवार को सोने के दाम में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना बुधवार को बाजार खुलते ही गिरना शुरू हो गया। गिरावट के साथ सोना 46070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को MCX पर चांदी लगभग 251 रुपए की गिरावट के साथ 47570 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

37 फीसदी भारतीय महिलाओं ने कभी नहीं खरीदा सोना
भारतीय महिलाएं सोने की ज्वैलरी की शौकीन होती है। वहीं सोना खरीदने परंपरा से भी जुड़ा है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी दि देश की 37 फीसदी महिलाओं ने कभी सोना नहीं खरीदा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक बारत की 37 फीसदी महिलाओं ने कभी सोना नहीं खरीदा, हालांकि वो आगे खरीदने का सोच रही है। वहीं देश की 60 फीसदी महिलाएं पहले भी सोना खरीद चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications