हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानिए आज का सर्राफा बाजार का हाल

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 100 रुपए गिरकर 33620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Gold Rate Reduced By Rs 100 Whereas Silver Price Down By Rs 10, Know Todays Gold Rate

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक विदेशों में मंदी और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 33,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। चांदी 10 रुपए की गिरावट के साथ 38,090 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

बाजार जानकारों के मुताबिक औद्योगिक ईकाइयों और सिक्का कारोबारियों की ओर से मांग घटने के कारण चांदी के भाव में गिरावट हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव 1,333.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी के भाव 14.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,620 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 26,800 रुपए पर स्थिर बनी रहीं। चांदी की बात करें तो आज चांदी 38,090 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। जबकि चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+