Gold Rate: 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, शादियों के सीजन में सोना खरीदने का गोल्डन चांस
Gold Rate: 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, शादियों के सीजन में सोना खरीदने का गोल्डन चांस
नई दिल्ली, 3 दिसंबर। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार, 3 दिसंबर को सोना फिर से सस्ता हुआ। आज सोने की कीमत 47530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत गिरावट के साथ खुली। शुरुआती घंटों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का फ्यूचर रेट 49 रुपए तक गिर गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में जहां सोना सस्ता हुआ तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड पर सोने की कीमत में गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 20 कैरेट वाले सोने की कीमत 43537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35648 रुपए प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 61017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो फरवरी 2022 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47778 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

देश के महानगरों का हाल
गुडरिटर्न की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत पर नजर डाले तो दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46750 रुपए और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट वाले सोना 47900 रुपए और 24 कैरेट वाला सोना 49600 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44730 और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य
आप मोटी रकम देकर सोना खरीदते हैं, लेकिन सोने की क्वालिटी, उसकी शुद्धता को लेकर हमेशा दिमाग में संशय बना रहता है। ऐसे में सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किग को अनिवार्य कर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 1 दिसंबर से गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने ज्वेलर्स को 30 नवंबर तक की राहत दी थी, जिसके बाद अब ज्वैलर्स को गोल्ड हॉलमार्किंग नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर ज्वैलर्स पर सख्त कार्रवाई होगी।
ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन के साथ वेकेशन पर पहुंचीं Malaika Arora, बिकीनी में दिखाया बोल्ड फिगर












Click it and Unblock the Notifications