Gold Rate 13 Dec: 8155 रु सस्ता सोना, 28144 रु में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम गोल्ड, जानें अपने शहर का भाव
Gold Rate 13 Dec: 8155 रुपए सस्ता सोना, 28144 रु में घर ले जा सकते हैं 10 ग्राम गोल्ड, जानें अपने शहर का भाव
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। अगर आप भी सोने की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि सोने की कीमत में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोने के दाम चढ़ने लगे हैं। 13 दिसंबर को सोने की कीमत में चमक लौट आई, जहां पिछले हफ्ते सोने की कीमत लगातार गिर रही थी, तो वहीं इस हफ्ते सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी बढ़त देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 786 रुपए बढ़ते के साथ 61000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है।

सोना हुआ महंगा
13 दिसंबर को सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से चमका है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी 786 रुपए मजबूत हुआ है। अगर कीमत पर नजर डालें तो सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है। वहीं चांदी 61 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली। सोमवार को MCX पर सोने का फ्यूचर रेट तेजी के साथ बढ़तक 48172 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं चांदी की कीमत लगभग 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 61335 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

8155 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत में भले ही तेजी आ गई हो, लेकिन आपके पास अभी भी मौका है 8155 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का। अगस्त के महीने में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत के मुकाबले सोना 8155 रुपए सस्ता बिक रहा है। वहीं अगर आप 14 कैरेट वाला सोना खरीदते हैं तो आप मात्र 28144 रुपए में 10 ग्राम सोना अपने घर ले जा सकते हैं।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर आज सोने की कीमत पर नजर डालें..
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48109 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44068 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36082 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं 14 कैरेट वाले सोने की की कीमत 28144 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी की कीमत 60941 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं अपने शहर में सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications