Today's Gold Rate: महंगा हुआ सोना, 1 हफ्ते में 1060 रू बढ़े दाम, जानिए क्या है वजह

Today's Gold Rate: महंगा हुआ सोना, 1 हफ्ते में 1060 रू बढ़े दाम, जानिए वजह

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। सोना लगातार महंगा हो रहा है। अगर 1 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल के बीच सोने की कीमत की बात करें तो कीमत में 1060 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत जहां 43210 रुपए प्रति 10 था , वहीं 6 अप्रैल तो सोना बढ़कर 44270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि महावीर जयंती की वजह से दिल्ली में सर्राफा बाजार सोमवार को बंद रहा।

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को सोना 0.1 फीसदी महंगा होकर 617.75 डॉलर प्रति औस पर पहुंत गया। वहीं यूएस में सोने की कीमत में गिरावट आई। कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह घिरे अमेरिकी बाजार में सोना पहले 0.4फीसदी लुढ़क , लेकिन फिर इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। न्यूयार्क में सोने की कीमत 1639.40 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं 6 अप्रैल 2020 को भारत में सोने की कीमत 44,270 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। जबकि चांजी की कीमत 40,370 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई हैं।

 क्यों आई सोने में तेजी

क्यों आई सोने में तेजी

कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 200 से ज्यादा देश आ चुके हैं। सुपर पावर अमेरिका ने कोरोना के सामने मानो घुटने टेक दिए हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति चीन से भी बुरे दौर में पहुंच गई है। कोरोना की चपेट में दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था है। शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं। ऐसे में निवेशको ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है। निवेशकों की रुचि सोने में बढ़ी, जिसकी वजह से कीमत में तेजी देखने को मिली है।

एक नजर 4 महानगरों में सोने के भाव पर

एक नजर 4 महानगरों में सोने के भाव पर

बिजनेस वेबसाइट गुड रिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 44,270 रुपए प्रति दस ग्राम हैय़ वहीं चेन्नई में 44,040 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में सोना आज 43,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 42,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+