Gold Rate: एक ही झटके में 10000 रु महंगा हो गया सोना, यहां 10 ग्राम गोल्ड की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। सोना सबको प्यारा होता है। ये न केवल आपकी दौलत को दर्शाता है बल्कि इसे खरीदना शुभ माना जाता है। मुश्किल वक्त में काम आने वाला सोना अभी लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोने की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। खस्ताहाल पाकिस्तान में महंगाई का असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिल रहा है। यहां एक ही झटके में सोने की कीमत में 10000 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हो गई।

एक ही झटके में सोना 10000 रुपए उछला
पाकिस्तान में सोने की कीमत में लगातार तेजी आ रहा है। मार्केट क्रैश होने के डर से निवेशक सुरक्षित निवेश सोने की ओर बढ़ रहे हैं। सोने के दाम में आई इस तेजी के कारण पाकिस्तान में कल सोने की कीमत में एक ही झटके में 10000 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 28 जुलाई को 10000 रुपए से अधिक उछलकर 160000 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया।

160000 रुपए में बिक रहा है सोना
कराची सर्राफा बाजार द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो 28 जुलाई तो यहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में दस हजार रुपए की बड़ो बढोतरी दर्ज की गई। 24 कैरेट वाला सोना 160000 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 146667 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया। जबकि 10 ग्राम गोल्ड की कीमत आज 137174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 125743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

29 जुलाई को सोने की कीमत
29 जुलाई को कराची सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ा फेरबदल किया गया है। आज पाकिस्तान में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 147800 रुपए प्रति तोला ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट वाला सोना आज 135482 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर 10 ग्राम सोने की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 126720 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 116159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

1 हफ्ते में सोना 15000 रुपए तक महंगा
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है। भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान में इकोनॉमी क्रैश होने के हालात बन रहे हैं। ऐसे में निवेशकों का रूख सोने की ओर बढ़ रहे हैं। सोने के दाम एक हफ्ते में यहां 15000 रुपए तक बढ़ चुके हैं। पाकिस्तान के निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं तो वहीं मांग में तेजी का असर सोने के दाम पर पड़ रहा है।

35 फीसदी तक महंगा हो चुका है सोना
जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 2000 रुपए प्रति तोला तक बढ़ चुके हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए में कमजोरी और अर्थव्यवस्था पर मंदी के खतरे के कारण निवेशकों की चिंताएं बढ़ रही है। निवेशकों सुरक्षित निवेश सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका असर गोल्ड की कीमत पर पड़ रहा है। हालांकि आम लोगों की तरफ से सोने की खरीद घट चुकी है । यानी ये मांग सिर्फ निवेशकों की ओर से बढ़ी है और आने वाले आर्थिक संकट से बचने के लिए ये मांग बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications