Gold Rate: इस महीने के निचले स्तर पर सोना, 10248 सस्ता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का दाम
Gold Rate: इस महीने के निचले स्तर पर सोना,चेक करें आज का दाम
नई दिल्ली। सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने की कीमत इस महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने के दाम में आज फिर से गिरावट आई और सोना 196 रुपए तक गिर गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 196 रुपए तक गिर गए, जबकि चांदी के भाव लुढ़कर 63000 रुपए प्रति किलोग्राम स नीचे लुढ़क गए।

सोना हुआ सस्ता
एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.20 फीसदी गिरकर 46945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47240 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। अमेरिकी डॉलर में आ रही तेजी की वजह से वैश्विक बाजार में सोने की कीमत पर दवाब बढ़ा है, जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। बाजार जानकारों की माने तो अगल कुछ दिनों में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रह सकता है।

10248 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना अने उच्चतम मूल्य से 10 हजार से भी अधिक सस्ता हो चुका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 196 रुपए गिरकर 45952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अगर इस कीमत से तुलना उसके उच्चतम मूल्य से की जाए तो सोने के दाम अब 10248 रुपए तक सस्ते हो गए हैं। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करने पर सोना अभी काफी सस्ता हो चुका है।

निवेश का अच्छा मौका
बाजार जानकारों की माने तो यो सोने में निवश का अच्छा मौका है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल क अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े को छू सकता है। ऐसे में लॉग टर्म के लिए आप सोने में निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकत हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट नवनीत दमानी के मुताबिक विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें मं जारी गिरावट के कारण सोना सस्ता हो रहा है।

24 कैरेट से 18 कैरेट का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 9 सितंबर को सोने की कीमत में उठा पटक देखने को मिली। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के भाव 47159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46970 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाव 43198 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35369 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications