Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate: साल 2021 के जाते-जाते चमका सोना, आपके पास 8200 रुपए सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका

Gold Rate: साल 2021 के जाते-जाते चमका सोना, कीमत में उछाल फिर भी आपके पास 8300 रुपए सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए साल 2021 उठा-पटक से भरा रहा, हालांकि साल के आखिरी दिन सोने की कीमत में चमक लौट गई। 31 दिसंबर को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोना आज फिर से महंगा हो गया। सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोना 48080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिला है।

आज सोने की कीमत

आज सोने की कीमत

अगर आज सोने के भाव की बात करें तो सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने साल के आखिरी दिन 0.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में 0.27 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत 47,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई तो वहीं चांदी 62330 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रही है।

 सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट

सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी सोने-चांदी की कीमत में सुधार देखने को मिला। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 44044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 61896 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य

देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य

सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

New Year 2022: 1 जनवरी से बदले नियम, इस Bank में अब पैसे जमा करने के लिए देना होगा चार्ज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+