Gold Price: और सस्ता हुआ सोना, कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें लेटेस्ट रेट्स
Gold Price: और सस्ता हुआ सोना, कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें लेटेस्ट रेट्स
नई दिल्ली। Gold Price on 27th January 2021. सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट का दौर जारी है। लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है। सोना बुधवार को एक बार फिर से फिसल गया। 27 जनवरी को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत( Chandi ki keemat) में भी गिरावट देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में मंदी आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold Rate) के हाजिर भाव में 337 रुपए की गिरावट आई और सोना सस्ता होकर 49079 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

सोना हुआ और सस्ता
बुधवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर से गिरकर एक महीने सबस निचले स्तर के करीब पहुंच रहा है। सोने की कीमत आज 337 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट क बाद सोना 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 749 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज के सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) का भाव कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48882 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 36809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

कैसा है आज चांदी का हाल
सोने क साथ-साथ आज चंदी की कीमत( Silver Rate) में भी गिरावट आई। आज बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 749 रुपए नीच लुढ़क गया। सोन का हाजिर भाव आज गिरकर 65954 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि 25 जनवरी को सोने की कीमत 66703 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

MCX पर आज सोने की कीमत पर एक नजर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi commodity exchange) पर आज सोने-चांदी (Gold Rates Today) के रेट्स पर नजर डाले तो आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने की फ्यूचर ट्रेड 297 रुपए नीच लुढ़क गई और सोना का वायदा भाव गिरकर 48846 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की मार्च के फ्यूचर रेट में 405 रुपए की गिरावट आई और चांदी नीचे गिरकर 66130 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत की बात करें तो यहां आज 24 कैरट शुद्धता वाला सोना 52460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि दिल्ली में आज चांदी की कीमत 66500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

वैश्विक बाजार में आज सोने का दाम
वैश्विक बाजार में आज सोने की कीमत की बात करें तो यहां भी कीमत में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में आज सोना 7.71 डॉलर गिरकर 1846.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर के रेट में 0.13 डॉलर की गिरावट आई और चांदी 25.33 डॉलर पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल
बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोन की कीमत सोमवार 18 जनवरी 2021 को 48969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 19 जनवरी को सोना गिरकर 49141 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोने की कीमत 49262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोना 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।












Click it and Unblock the Notifications