Gold Price Today: शादी वाले परिवारों के लिए राहत, सस्ता हो गया सोना, जानें 10 ग्राम का ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज थोड़ी गिरावट देखी गई है। जिसे शादी के सीजन से पहले आम लोगों के लिए राहत मानी जा रही है। हालांकि, चांदी की कीमत में उछाल लगातार जारी है।

Gold Price Today

तीन दिनों से लगातार चढ़ते सोने के भाव पर आज ब्रेक लग गया है। यानी शादी-ब्याह वाले परिवारों के लिए यह थोड़ी राहत की खबर है। बता दें कि आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 110 रुपये की गिरावट देखी गई है। जिससे आज 24 कैरट वाले सोने के लिए (24 Carat Gold Price) 61,200 रुपए प्रति 10 ग्राम देने होंगे। वहींआपको 22 कैरट वाले सोने के लिए (22 Carat Gold Price) 56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

चांदी के भाव में तेजी जारी
वहीं, ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बता दें कि आज चांदी के भाव में 650 रुपये का उछाल देखा गया है। आज आपको 1 किलो चांदी (Silver Price in India) खरीदने के लिए 78,000 रुपए चुकाने होंगे।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 600 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। यानी अब यहां प्रति 10 ग्राम के लिए 61,950 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 550 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। यानी अब यहां प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) के लिए 56,800 रुपये चुकाने होंगे।

चांदी का भाव अभी और चढ़ेगा
वहीं, चांदी मई वायदा 1097 रुपये की तेजी के साथ 77, 010 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। बता दें कि चांदी इस वक्त अपने 2 साल के हाई पर बिक रही है। जानकारों का कहना है कि चांदी जल्द ही अपने ऑलटाइम हाई 79847 रुपये को पार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+