दो दिन फिसलने के बाद मजबूत हुआ सोना, चांदी की चमक भी लौटी, जानिए कितने बढ़ गए दाम
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों तक कीमतों में पिछड़ने के बाद सोने की कीमत में एक बार फिर से चमक लौट आई है। सोना आज भी से महंगा हुआ। सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को सोना की कीमत में तेजी आई। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली।

सोमवार को सोना 100 रुपए ऊपर चढ़कर 31850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 31850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
सोने के साथ-साथ चांदी की भी चमक लौटी। औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत में 150 रुपए की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को चांदी 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,224.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा तो चांदी 14.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications