2 दिन में अचानक बढ़ी सोने की कीमत, जानिए 10 ग्राम सोने का दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी। लगातार दो सत्रों में सोने की कीमत में 670 रुपए की की कमजोरी देखने को मिली, लेकिन शुक्रवार को अचानक सोने में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 210 रुपए की तेजी देखने को मिली।

 Gold prices climbed Rs 210 to Rs 31,990 per 10 grams at the bullion market

सोने की कीमतों में 210 रुपए का उछाल आया और सोने की कीमत 31990 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। सोने में आई इस तेजी की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से आई तेजी बताई जा रही है। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग को पूरा करने के लिए सोने की खरीद में तेजी आई है, जिसकी वजह से इसकी कीमत में इजाफा हुआ है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली। चांदी 120 रुपए तक ऊपर चढ़ा और इसकी कीमत 40870 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31990 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31840 रुपए है। वहीं गिन्नी की कीमत 24800 रुपये प्रति 8 ग्राम के स्तर पर बरकरार रही हैं। वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.12 फीसदी कमजोर रहा और इसकी कीमत 1288.70 डॉलर प्रति औंस रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+