गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या चल रहा 10 ग्राम सोने का भाव

गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या चल रहा 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। मांग में आई सुस्ती के कारण सोने की कीमत में आई गिरावट में आज सुधार दिखा। फेस्टिव सीजन में सोने की कीमत ने जोर पकड़ा है। शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आज शुक्रवार को भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में शुक्रवार को 111 रुपए की तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को सोने की कीमत 37834 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली।

Gold price Up today: Yellow metal rate high by Rs 111, silver price up by Rs 112, Here is the Detail

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 37,834 प्रति 10 gram पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 112 रुपए बढ़कर 44,880 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दरअसल अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के कारण निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना और जिसका असर उसकी कीमत पर पड़ा है । वहीं रुपए की कमजोरी ने भी सोने की कीमत पर असर डाला है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 3 रुपए की मामूली गिरावट आई और गुरुवार को सोने का भाव 38,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में गुरुवार को 91 रुपए लुढ़ककर 45,293 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अगर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की बात करें तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 0.12 फीसद की तेजी के साथ 1458.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 0.27 फीसद की तेजी के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+