Gold Rate Today's: फिर से चमका सोना, फिर भी 8000 रुपए सस्ता खरीदने का मौका
Gold Rate Today's: फिर से चमका सोना, फिर भी 8000 रुपए सस्ता खरीदने का मौका
नई दिल्ली। Gold Price 28th July. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोने की कीमत 28 जुलाई को फिर से बढ़त के साथ खुली और सोना एक बार फिर से उछलकर 47914 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की साथ-साथ चांदी की कीमत की कीमत पर 66430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 558 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की आज की कीमत
सोने की कीमत में आज फिर से तेजी लौटी है। सोना की कीमत में आज 558 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से वेबसाइट पर सोने-चांदी की कीमत जारी की गई। 28 जुलाई को जारी कि गए रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47914 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 43889 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोन की कीमत 35936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 558 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया। चांदी की कीमत आज 66430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

8500 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम रेट से करें तो सोने की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 8500 रुपए तक सस्ती हो गई है। अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपए से करीब 8557 रुपए सस्ता है। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी। सोना दिवाली 2021 तक 57000 रुपए से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

दिवाली तक चमकेगा सोना
सोने की इस कीमत वर्तमान में अपने उच्चतम मूल्य से नौ हजार नीचे पहुंच गया है, लेकिन आने वाले महीनों में सोने की कीमत में तेजी लौट आएगी। बाजार जानकारों की माने तो इस साल दिवाली तक सोना 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम क आंकड़े को पार कर सकता है। यानी अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आन वाले दिनों में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications