Gold Price Today: 1038 रुपए लुढ़की चांदी, सोना गिरकर 44072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
Gold Price Today: 1038 रुपए लुढ़की चांदी, सोना गिरकर 44072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
नई दिल्ली, 30 नवंबर। शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई और सोने के दाम लुढ़ककर 44072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी है। चांदी के दाम 1038 रुपए तक नीचे लुढ़क गए।

सोना हुआ सस्ता
शादियों के सीजन में सोने की कीमत में कमी आई है। वहीं चांदी की कीमत 1038 रुपए तक गिर गई है। सर्राफा बाजारों में आज 22 शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां गिरकर 44072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी गिरकर 62008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से ये गिरावट लगातार जारी है।

8146 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 8146 रुपए तक नीचे गिर गई है। अगस्त 2020 तक सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत 8146 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी हैं। वहीं चांदी की कीमत 14000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47921 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36086 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 1038 रुपए गिरकर 62008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

पता करें अपने शहर में सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस नवंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने चांदी का ताजा रेट आ जाएगा।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता
सोने की कीमत के साथ उसकी शुद्धता भी जानने की जरूरत है। सोने की शुद्धता जांच करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। आप BIS Care app पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते है। ग्राहक इस ऐप पर जाकर गोल्ड की शुद्धता की जांच कर सकते हैं । आप सोने की शुद्धता के अलावा गोल्ड ज्वैलर्स से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं । आप रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर जैसी समस्या से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications