Gold Rate: 28322 रुपए में खरीद सकते हैं 10 ग्राम सोना, चांदी की कीमत 61 हजार के पार

Gold Rate: 28322 रुपए में खरीद सकते हैं 10 ग्राम सोना, चांदी की कीमत 61 हजार के पार

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। सोने की कीमत में फिर से फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोना आज फिर से महंगा हुआ। गुरुवार को सोने की कीमत में में चमक लौटी और सोना बुधवार के मुकाबले 349रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमत में 823 रुपए प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। अगर कीमतों पर नजर डालें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आज के सोने का रेट जरूर जान लें।

 16 दिसंबर को सोने की कीमत

16 दिसंबर को सोने की कीमत

सोने-चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 349 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ातो वहीं चांदी 823 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 0.57 फीसदी की तेजी आई। वहीं चांदी की कीमत में 2 फीसदी की तेजी आई है। एमसीएक्स पर आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 61414 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 7040 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता

7040 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता

अगर सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें तो सोना 7040 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं सोना अब इस कीमत से 7040 रुपए सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी अगस्त 2020 को 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। चांदी 14936 रुपए सस्ता हो चुका है।

 24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 16 दिसंबर 2021 तक सोने की कीमत कुछ इस तरह इस तरह से हैं।

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28322 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • वहीं चांदी की कीमत 61074रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
 1 दिसंबर से बदल गया सोने से जुड़ा नियम

1 दिसंबर से बदल गया सोने से जुड़ा नियम

सोने की खरीदने और बेचने को लेकर केंद्र सरकार ने नया नियम लागू किया है। 1 दिसंबर से सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। देश के 256 शहरों में 1 दिसंबर को अनिवार्य कर दिया गया है। गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के बाद से ज्वैलर्स को जरूरी नियमों का पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने पर ज्वैलरी विक्रेता को जेल तक जाना पड़ सकता है।

SBI ने दिया जोर का झटका, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, जानें नई ब्याज दरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+