SBI ने दिया जोर का झटका, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, जानें नई ब्याज दरें

SBI ने दिया जोर का झटका, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, जानें नई ब्याज दरें

नई दिल्ली, 15 दिसंबर । देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने बुधवार को ग्राहकों को झटका देते हुए आज ब्याज दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। बैंक ने ब्याज दरों को बढ़ाने का लान करते हुए इसमें 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

 SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें

SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें

SBI ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत सभी बैंकों की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने प्राइल लेंडिंग रेट को भी बढ़ाने का फैसला किया। बैंक ने जहां बेस रेट में 10 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतर की है और इसे 7.55 फीसदी कर दिया है तो वहीं प्राइल लेंडिंग रेट तको 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.30 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि बेस रेट का असर ब्याज दरों में किया है। यानी बेस रेट बढ़ने से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। यानी अब ब्याज बढ़ने से लोन महंगा हो जाएगा। इसके कारण लोग लेने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज देना होगा।

 क्या होता बेस रेट

क्या होता बेस रेट

आपको बता दें कि बेस रेट किसी भी बैंक का वो मिनिमम रेट होता है, जिसके नीचे कोई भी बैंक किसी भी व्यक्ति या संस्था को लोन नहीं दे सकता है। बेस रेट के आधार पर ही बैंक लोन की ब्याज दर निर्धारित करता है। बेस रेट के आधार पर ही बैंक अपने कस्टमर के लिए लागू करता है और इसी के आधार पर वो कॉर्मिशयल लोन बांटता है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले सितंबर महीने में भी स्टेट बैंक के बेस रेट को रिवाइज किया गया था। बैंक ने 15 सितंबर को बैंक ने बेस रेट को 7.45 फीसदी से बढ़ाकर 7.55 फीसदी तक दिया गया था।

 हड़ताल वापस लेने की अपील

हड़ताल वापस लेने की अपील

आपको बता दें कि सरकारी बैंकों के निजीकऱण के खिलाफ बैंकों ने दो दिनों के देशव्यापी हड़ताल की अपील की है। बैंक कर्मचारियों ने 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल का आवाहन किया है। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल के बैंक के कामों पर असर पड़ने वाला है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कर्मचारियों से अपील की है कि वो बैंक हड़ताल वापस लेने की अपील की है। एसबीआई ने अपने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है और उन्हें हड़ताल न करनें की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+