Gold Price Today: सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, चांदी 76 हजार के पार, जानिए अचानक तेजी की वजह
Gold Price Today: पीली और सफेद दोनों धातुओं में बृहस्पतिवार (21 मार्च) को उछाल देखा गया। ये स्थिति फेड के एक्शन के बाद देखी गई, जब अमेरिकी डॉलर की मांग में कमी आई। इसके साथ ही शीर्ष छह मुद्राओं के डीएक्सवाई (डॉलर सूचकांक) तेजी से गिरकर 103.22 पर आ पहुंच गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद एमसीएक्स पर सोने की कीमतें बढ़ने के बाद देखी गई। दरअसल, इस साल कम से कम तीन दरों में कटौती की संभावना है। ऐसे में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में उछाल देखा गया।

वहीं सीएमएक्स पर चांदी सुबह 9:40 बजे 1.53% प्रति किलोग्राम बढ़कर 76,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले की मुकाबले 1,152 रुपए बढ़ गई।
दरअसल, इस साल कम से कम तीन दरों में कटौती की संभावना है। ऐसे में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के MCX पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमत 66,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची। पिछले दिन के मुकाबले सोने की कीमत में 1,028 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो लगभग 1.5 फीसदी की वृद्धि है।
पीली धातु का रेट ऑल टाइम हाई पर
इससे पहले सर्राफा बाजार में भी गोल्ड की कीमत ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया था और यह चढ़कर 65795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इंटरनेशनल मार्केट में भी हाजिर सोने का रेट 2200 डॉलर प्रति औंसर के पार चल रही है। सर्राफा बाजार के बंद होने के समय बुधवार शाम को सोने का रेट मामूली गिरावट के साथ 65689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस 23 कैरेट वाला सोना 65426 रुपये पर और 22 कैरेट 60171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सर्राफा बाजार में तेजी
एमसीएक्स के अलावा सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 24 कैरेट वाला सोना 66998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। चांदी के दाम 1500 रुपये बढ़कर 75448 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाला सोना 66700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर और 22 कैरेट गोल्ड 61342 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोना-चांदी के दाम में बढ़त क्यों?
दरअसल, 2024 के अंत तक ब्याज दर में 3 बार कटौती की बात कही गई। ये बात सामने आने के बाद 10 साल का सरकारी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स नीचे आ गया। वहीं सोने और चांदी की कीमत में तेजी का कारण फेड की मीटिंग में ब्याज दर की कटौती को लेकर गाइडेंस भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications