Today's Gold Price: सोना रहा स्थिर तो चांदी में बड़ी गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल
नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमत बिना किसी बदलाव के साथ स्थिर रही, जबकि चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 200 रुपए नीचे लुढ़ककर 38600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। शुक्रवार को सोना 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

वहीं चांदी 38,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्रियल यूनिट की ओर से कमजोर मांग के चलते चांदी की कीमत में गिरावट रही, वहीं दो दिनों तर लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमत स्थिर रहा।
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32220 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1239.58 डॉलर प्रति आउंस रहा तो वहीं चांदी का भाव 14.68 डॉलर प्रति आउंस हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई। 2 दिन में सोने का भाव 430 रुपए गिर गया । गुरुवार को सोने के भाव में 320 रुपए की गिरावट आई थी।












Click it and Unblock the Notifications