Gold Rate: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमत 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली। शादियों के सीजन में जहां सोने की मांग में तेजी आ जाती है और कीमत में बढ़ोतरी, वहीं इस बार ऐसा नहीं देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। 27 अप्रैल, मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई। सोने की खबर में मंगलवार को गिरावट आई। सोने की कीमत 81 रुपए की गिरावट आई है। आज सोना गिरकर 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में आज भी गिरावट
मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव गिरकर आज 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 35515 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 27 अप्रैल को चांदी की कीमत 67987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर आज सोने की कीमत
सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो 27 अप्रैल को जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.16 फीसदी गिरकर 47384 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि अगस्त 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत की कीमत 0.16 फीसदी गिरकर 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी का हाल
चांदी के वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 62 रुपए गिरकर 68618 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। हाजिर बाजार पर नजर डाले तो चांदी 984 रुपए गिरकर 67987 रुपए प्रति किलो रह गया।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर से 8448 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। ऐसे में सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का ये सही मौका है।
फिर फिसला सोना, 1900 रुपए गिरे दाम, जानें कब है निवेश का अच्छा मौका












Click it and Unblock the Notifications