Gold-Silver Price: बजट के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानें कितना हुआ सस्ता

Gold Price: बजट के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानें कितना हुआ सस्ता, जानें अपने शहर में सोने का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Rate on 2nd February 2021. सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से गिरावट का दौर जारी है। 1 फरवरी को आम बजट( Budget 2021) के ऐलान के बाद सोने के दाम एक बार फिर से लुढ़क गए। सोने की कीमत में बजट के ऐलान के अगले दिन फिर से बड़ी गिरावट आई है और कीमत एक बार फिर से लुढ़ककर 48537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम में जहां गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत( Silver Price) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोने की कीमत में मंगलवार को फिर से बड़ी गिरावट जारी है। मंगलवार को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोमवार को पेश हुए बजट का असर सोने के दाम पर पड़ा। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट आई। सोने की कीमत मंगलवार को गिरकर 48537 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जहां सोना सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 208 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 48537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से है। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाव गिरकर 44460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36403 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

 चांदी की कीमत भी लुढ़की

चांदी की कीमत भी लुढ़की

सोने में जहां गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। चांदी के भाव 1239 रुपए तक गिर गए। चांदी की कीमत मंगलवार को गिरकर 71804 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।

 सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

आपको बता दें कि बजट 2021 में सरकार ने सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी है। वित्त मंत्री न बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 से घटाकर 7.5 फीसदी करने का ऐलान किया। बजट के ऐलान के साथ ही सोने-चांदी की कीमत पहले से कम हो जाएगी। सोने का आयात आसान हो जाएगा।

 1 फरवरी को सोने का भाव

1 फरवरी को सोने का भाव

1 फरवरी को जैसे ही बजट में सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तो सोने की चमक फीकी पड़ गई। सोने की कीमत लुढ़ककर 48668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 725 रुपए तक नीचे लुढ़क गया।

 इन शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव

इन शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरट शुद्धता वाला सोना 52280 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई मं सोना 49460 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकाता में सोना 50710 रुपए, चेन्नई में 50130 रुपए और बंगलुरू में 49260 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+