सोने की कीमत में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को सोने की कीमत में 140 रुपए की तेजी देखने को मिली है। सोना शुक्रवार को 140 रुपए ऊपर उठकर 31340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी की कीमत आज भी स्थिर रही। शुक्रवार को चांदी की कीमतें 38300 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

 Gold Price increase by Rs 140, Know todays Price
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अटक गया। 8 ग्राम वाले गिन्नी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। गिन्नी की कीमत 24,500 रुपए पर स्थिर रहा। जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग की वजह से सोने की डिमांड में तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में कल सोना 0.48 फीसदी बढ़कर 1,206.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो इसकी कीमत स्थिर रही और 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+