सोने की कीमत में आई बड़ी तेजी, कीमत 33,000 के पार, जानिए कैसा रहा चांदी का हाल

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिसी। सोमवार को सोने की कीमत में 425 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़तोरी हुई। सोना 33000 रुपए के पार हो गया। सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। सोना जहां 33215 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी की कीमत 38670 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Gold Price Hike On Monday reached on Rs 33000 per 10 Gram.

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई और ये 425 रुपए चढ़कर 33215 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगर 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की बात करें तो इसकी कीमत 33215 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में वैश्विक संकेतों और स्थानीय ज्वेलर्स के कारण तेजी आई।

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी का भाव भी सर्राफा में तेज रहा। चांदी की कीमत 170 रुपए की तेजी के साथ 38,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण तेजी आई। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल देखें तो न्यूयॉर्क में आज सोने की कीमत 1,298.3 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी का भाव 15.23 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया।

अगर 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत की बात करें तो गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर पूर्ववत रहा। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बने रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+