सोने की कीमत में गिरावट जारी, फिर से गिरे दाम, जानिए सर्राफा बाजार का हाल
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी रही। सोना लगातार गिरता जा रहा है। सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट रही। शुक्रवार को सोना 150 रुपए नीचे गिरकर 32470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पढ़ें- अक्षय तृतीया से पहले सोना की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें आज कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट जारी है। सोना शुक्रवार को 150 रुपए नीचे गिरकर 32470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच जौहरियों की नरम मांग से यहां दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 150 रुपए टूटकर 32,470 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
चांदी की कीमत स्थिर रही
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को चांदी की कीमत 37,700 रुपए किलो पर स्थिर बनी हुई थी। अगर वैश्विक स्तर की बात की जाए वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,270.60 डॉलर प्रति औंस रहा, वहां चांदी की कीमत 14.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।
दिल्ली के सर्राफा बाजार का हाल
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत घटने के साथ-साथ स्थानीय ज्वैर्लस की ओर से मांग घटने की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई। तीन दिनों में सोने की कीमत में 380 रुपए की गिरावट आ चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 32,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 26,400 रुपए पर स्थिर रहा। अगर चांदी की बात करें तो चांदी का भाव 37,700 रुपए किलो पर स्थिर बना रहा । वहीं चांदी सिक्का की कीमत लिवाल 78,000 रुपए और बिकवाल 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बनी रही।