लगातार बढ़ने के बाद आज धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी टूटी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

लगातार बढ़ने के बाद आज धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी टूटी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार तेजी के बाद कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर बुधवार को सोना 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 9.30 बजे के एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा भाव 0.80 फीसदी लुढ़ककर 44,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं लॉकडाउन की वजह से दिल्ली का सर्राफा बाजार बंद है। वहीं बुधवार को बुलियन बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरावट के साथ खुला और यह गिरावट जारी रही। बुधवार को सोना 20 रुपए गिरकर 44860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

लगातार बढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना

लगातार बढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना

सोने की कीमत पर नजर डाले तो बुधवार को सोना जहां गिरकर 44860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 290 रुपए की गिरावट आई और कीमत 42010 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक अगर बुधवार को सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 44860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 44680 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 42010 रुपये/ किलोग्राम रही।

जल्द 50000 के पार होगा सोना

जल्द 50000 के पार होगा सोना

आईबीजेए दिन में दो बार सोन-चांदी का रेट अपडेट करता है। बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक संकट गहराया है, जिसके कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को पहली पसंद माना है। माना जा रहा है कि भारत में जल्द ही सोने की कीमत सोना 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

बुधवार को कीमत में जहां गिरावट हुई तो वहीं एक दिन पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 2000 रुपए की तेजी देखने को मिली। सोना नई रिकॉर्ड के साथ 45724 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फ्यूचर मार्केट में सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर रिकॉर्ड 45,724 रुपए पर पहुंच गया। यह सोने का अबतक का उच्च स्तर है। बुलियन मार्केट में मंगलवार को 10 ग्राम सोना 1185 रुपये चढ़कर 45121 रुपए पर पहुंच गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+