कई दिनों के बाद सोने में आई तेजी, जानें क्या है आज की कीमत
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार और ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग की वजह से सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन काफी दिनों के बाद अब ये गिरावट थम गई है। सोने में आज तेजी दर्ज की गई। सोने की कीमत में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। सकारात्मक वैश्विक रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के बाद आज सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर 31,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने में आई तेजी
सोने में आई तेजी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 31450 रुपए जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी भी चमकी
सोने के साथ-साथ आज चांदी में भी चमक दर्ज की गई। चांदी में आज 265 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गईऔर ये बढ़कर 39,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी के सिक्कों का भाव स्थित रहा। आज चांदी के सिक्के 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर ही टिका रहा।

क्या रही वजह
सोने में आई इस तेजी की वजह जानकार वैश्विक सकारात्मक रूझान को मान रहे हैं। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में तेजी आई। वहीं घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की ओर से सोने की खरीददारी में तेजी आई। न्यूयॉर्क में कल सोना में 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications