वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, न चूके ये मौका, जानें 10 ग्राम गोल्ड का दाम
नई दिल्ली। अगर आपके घर में शादी है या फिर आप किसी की शादी में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। इस वेडिंग सीजन में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। शादी के इस मौसम में कीमत में आई इस गिरावट आपके लिए अच्छी खबर हैं। आइए आपको बताते हैं कि 10 ग्राम सोने के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी और सोने की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?

सोने की कीमत में गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे की असली वजह कमजोर वैश्विक संकेत और ज्वैलर्स की ओर से घट रही मांग को माना जा रहा है। इस वजह से सोने की कीमत में 180 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है और अब आपको 10 ग्राम सोने के लिए 29400 रुपए चुकाने होंगे।

सोने के साथ-साथ चांदी की कमत भी फीकी
आपको बता दें कि सोने की कीमत में आई इस गिरावट से सोना 4 महीने के सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 29400 रुपए हो गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। चांदी 25 रुपए सस्ता हो गया है और उसकी कीमत 37775 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

गिरावट की वजह
सोने की कीमत में आई इस गिरावट की वजह वैश्विक कमजोरी के साथ-साथ घरेलू बाजार में कमजोर मांग भी है। ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 1241.40 डॉलर प्रति पर रहा, जबकि राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 29400 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 29250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।












Click it and Unblock the Notifications