सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, चांदी भी हुई सस्ती
देश में नोटबंदी के बाद से सोने की कीमतों में तेजी आ ही नहीं पा रही है। लगातार सोने की कीमतें कम होती जा रही हैं और बाजार में भी कोई अच्छा मांग देखने को नहीं मिल रही है।
नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के बाद से सोने की कीमतों में तेजी आ ही नहीं पा रही है। लगातार सोने की कीमतें कम होती जा रही हैं और बाजार में भी कोई अच्छा मांग देखने को नहीं मिल रही है। सोने की कीमत सोमवार को प्रति दस ग्राम 28,150 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। जोकि 31 दिसंबर, 2016 को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 28,300 रुपए प्रति दस ग्राम के सतर पर थी। वहीं चांदी की कीमत लगातार कम होना जाारी है। सोमवार को चांदी की कीमतों में गिरावट के हुई और चांदी प्रति किलो 100 रुपए कम होकर 39,300 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार मांग कम होती जा रही है और इसका असर कारोबारियों पर हो रहा है। पिछले साल 31 दिसंबर 2016 को सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आठ ग्राम सोने की कीमत 24,000 रुपए के स्तर पर बरकरार रही। नोटबंदी के बाद कालधेन को सफेद करने के लिए जमकर सोने की खरीदारी हुई थी। पर उसके बाद से ही बाजार में सोने की खरीदारी प्रभावित हुई है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार में पहले जैसी बात नहीं है और ग्राहक एकदम नदारद हैं।













Click it and Unblock the Notifications