Gold Rate: गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव होते हैं। सोने की कीमत में जारी गिरावट का दौर आज भी देखने को मिला है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट के बाद ये 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.20 फीसदी गिरकर 51150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की वायदा कीमत 0.62 फीसदी गिरकर 54899 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46888 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38391 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 29945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी आज 54350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 53000 रुपए से नीचे लुढ़का सोना

53000 रुपए से नीचे लुढ़का सोना

सोना पिछले कई दिनों से 53 हजार के आंकड़े के नीचे पिछड़ गया है। सोने की कीमत 53 हजार से ऊपर नहीं उठ पा रही है। अभी काफी दिनों से सोना 53 हजार रुपए के ऊपर नहीं गया है। अगर पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो 26 अगस्त को सोना 51908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 29 अगस्त को सोने का दाम 51265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 30 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

सोने की खरीदारी के वक्त सबके मन में सोने की शुद्धता को लेकर सवाल रहता है। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो परेशान न हो, बल्कि खरीदारी के वक्त कुछ बातों का ख्याल रख कर हम सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। दरअसल सरकार ने सोने की ज्लैवरी के लिए BIS हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में इन तीन अंकों को जांच कर हम सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। जैसे 24 कैरेट वाले सोने पर 999 लिखा होता है। इसी तरह से 22 कैरेट वाले पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

व्हाट्सऐप पर बस एक Hi लिखकर JioMart से कर सकते हैं शॉपिंग, ईशा अंबानी ने बताया तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+