Good News: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में कटौती हुई है। सोना और चांदी दोनों की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव घटने के चलते सोने की सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में 130 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 34,140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में सोमवार को 130 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना 130 रुपए गिरकर 34140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,140 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 33,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 26,800 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी की कीमत में 260 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 38,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। । चांदी के सिक्के की बात करें तो सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुप़ये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा है।

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 1,387.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 15.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन में व्यापार वार्ता को फिर शुरू करने की सहमति बनी है, जिसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications