Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस की दवा बनाने वाली कंपनी की हुई चांदी, आसमान छू रहे शेयर के दाम

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पांच महीने के अंदर दुनिया के 80.9 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की अभी तक वैक्सीन नहीं बन पाई है। इस बीच ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स नामक कंपनी ने कोरोना की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली। जिसको अब सरकार ने मंजूरी दे दी है। कंपनी के मुताबिक हल्के लक्षण वाले मरीजों में ये दवा काफी कारगर साबित होगी। वहीं सरकार की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर आसमान छू रहे हैं।

शेयर में सुबह से तेजी

शेयर में सुबह से तेजी

शुक्रवार को कंपनी का शेयर 409.35 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह कारोबार शुरू होते ही कंपनी के शेयर में 20 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके बाद 15 मिनट के ही कारोबार में इसका रेट 470 रुपये पहुंच गया। जिसके बाद एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। फिर 10.30 बजे जब दोबारा ट्रेडिंग शुरू हुई, तो शेयर का भाव 491 रुपये पहुंच गया। इसके बाद भी तेजी जारी रही और 10.45 बजे कंपनी के शेयर 508 रुपये पर पहुंच गए। फिलहाल अभी उसके शेयर में 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 541 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं, जो और बढ़ने की संभावना है।

Recommended Video

    Delhi-Mumbai में Corona को रोकने के लिए नया प्लान तैयार, घर-घर तक होगी जांच | वनइंडिया हिंदी
    फेबीफ्लू नाम से आई दवा

    फेबीफ्लू नाम से आई दवा

    ग्लेनमार्क फार्म के मुतााबिक कंपनी ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा तैयार की है। जिसको फेबीफ्लू नाम से बाजार में लाया गया है। इस दवा को हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक दवा के नतीजे काफी अच्छे हैं। जिसको देखते हुए औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इस बनाने और बेजने की मंजूरी दे दी है। भारत के ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं या कम हैं, ऐसे में ये दवा देश में काफी कारगर साबित होगी। वहीं दवा की एक टैबलेट की कीमत 103 रुपये है। पहले दिन इसकी 1800mg की खुराक लेनी होगी। इसके बाद अगले 14 दिन 800mg की खुराक जारी रहेगी। सुगर और दिल के रोगियों को भी ये दवा दी जा सकती है।

    देश में 4.25 लाख मामले

    देश में 4.25 लाख मामले

    देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 4,25,282 मामले सामने आए हैं। इसमें से 1,74,387 सक्रिय मामले हैं जबकि 2,37,196 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि देशभर में इस बीमारी से अब तक 13,699 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में ही कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 445 मौतें हुई हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+